
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी संस्कृति और लोकपर्व के लिए जाना जाता है। हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही किसानों तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना से जुड़ा पर्व भी है। अपने इन पर्वो की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

More Stories
भद्रकाली मोड पर बस अनियंत्रित होकर पलटी 2 की मौत, रेस्क्यू कार्य जारी
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया