October 22, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। भद्रा के साए के चलते दोपहर 1ः30 बजे के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक कर कलाई पर राखी बांधी और मंगल कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और प्रत्येक सुख दुख में साथ देने और रक्षा का वचन दिया।

 

You may have missed