October 22, 2026

महायोगी पायलट बाबा का निधन , संत समाज में शोक की लहर 

**** श्री पंच दशनाम जूना, भैरव अखाड़े द्वारा तीन दिन का शोक घोषित

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना, भैरव अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर पूज्य सोमनाथ गिरि जी (महायोगी पायलट बाबा) का मंगलवार, 20 अगस्त 2024 को निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।

समस्त संत समाज में शोक की लहर है। जूना अखाड़े द्वारा तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।

 

गौरतलब है कि पायलट बाबा एक सच्चे योगी व सनातन संस्कृति के प्रहरी थे। सन्यासी बनने से पूर्व पायलट बाबा भारतीय वायुसेना में पायलेट थे और उन्होंने 1962, 1965, 1971 के युद्ध में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के पद पर रह कर मां भारती की सेवा की। 1974 में महाराज ने विधि विधान से संन्यास लिया और सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार शुरू किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जूना अखाड़े के सचिव श्री महंत हरि गिरी, मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिव महंत रविन्द्र पुरी सहित अन्य गणमान्य संत महंतों ने पायलट बाबा को अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की।

You may have missed