
*हरिद्वार । सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने अवगत कराया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशानुसार किसान इन्टर कॉलेज, मुण्डलाना विकासखण्ड नारसन, तहसील रूडकी में, आगामी 25 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.00 बजे एक बहुउददेशीय विधिक साक्षरता एंव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर का मुख्य उद्देश्य विधिक जागरूकता के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी, साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार के सहयोग से सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जायेगा जिसका लाभ अधिक से अधिक आम जन मानस को मिल सके तथा सभी सरकारी विभागों से संचालित कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आम जनमानस को विभागीय स्टॉल लगवाकर दी जाएगी तथा विधिक समस्याओं का निस्तारण मौके पर समाधान किया जायेगा।
*———-*

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण