September 23, 2024

डंपिंग जोन हटाने को लेकर कालोनी के लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन 

*** 15 दिन के भीतर डंपिंग जोन शिफ्ट नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नं 54 में आबादी वाले क्षेत्र में डंपिंग जोन बनाएं जाने को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। इसके लिए बकायदा 15 दिन का समय दिया है। इसके उपरांत उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बताते चलें कि जगजीतपुर -ज्वालापुर संपर्क मार्ग पर आंवला वाला बाग के समीप गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की जमीन पर नगर निगम की ओर से डंपिंग जोन बनाया गया है। इसके चलते दिन भर कूड़े का ढेर जमा रहता है।

लोगों का आरोप है कि आबादी वाले क्षेत्र में डंपिंग जोन बनाएं जाने लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। कूड़े की दुर्गंध में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बार बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला है। रविवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए 15 दिन के भीतर डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए समाजसेवी विक्की गेरा ने कहा लंबे समय से स्थानीय लोग डंपिंग जोन को लेकर परेशान हैं। हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। लोगों की शिकायत को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की भी नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को नगर निगम कौन पत्र सौंपने के उपरांत रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा डंपिंग जोन को शिफ्ट करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसके उपरांत उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में

रॉबिन रावत, विपिन, नीतीश, हैप्पी सैनी, जोशी, रिषभ, भूपेन्द्र, लक्ष्य त्यागी, वंश, आर्यन, बहादुर, पियुष, दिवाकर एवं पंकज सहित अन्य लोग शामिल रहे।