करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए : अखिलेश

Jalta Rashtra News

|f

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। यादव ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, भाजपा राज में दुकानदार, कारोबार, व्यापार सभी बर्बाद हो गए हैं। करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है।

 

इसे भी पढ़ें: नोएडा : नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया, व्यापारी विरोधी नीतियों से सब तरह त्राहि-त्राहि मची हुई है। पिछले वर्ष घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से किसी का कोई लाभ नहीं हुआ, इस घोषणा का क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। भाजपा सरकार में छोटे दुकानदारों को धोखा मिला है जबकि चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को सभी सहूलियतें देकर उनकी आमदनी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Next Post

आज अगर अंबेडकर जीवित होते तो भाजपा ने उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दिया होता

श्रीनगर। अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि आज अगर भारतीय संविधान के निर्माता बी आर अंबेडकर जीवित होते तो भाजपा ने उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दिया होता। महबूबा ने कहा कि […]

You May Like

Subscribe US Now