हरिद्वार। श्री सुरेश्वरी देवी प्रबंधक समिति द्वारा शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली का पर्व मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया।
समिति सदस्यों द्वारा इस मंगलमय शुभ अवसर पूरे मंदिर परिसर को सायंकाल में हजारों दीपको के द्वारा प्रकाश कर के भव्य रूप से सजाया गया
एवं सभी देवी देवताओं से प्रार्थना कर सभी प्राणियों के लिए सुख सौभाग्य आरोग्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की गई।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के मंत्री आशीष मारवाड़ी, अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा,
कमलेश सक्सेना, अमरीश पडा, निशांत विद्याकुल, अभिनव कीर्तिपाल, विक्की कुवैप वाले, राकेश शर्मा, अंकित शर्मा, परशुराम आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश