हरिद्वार।
उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जहां बीते दिन प्रदेश में 9,642 लोगों के संक्रमित होने के नए मामले सामने आए थे। तो वही, शनिवार को प्रदेश भर में 8,390 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 4771 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। साथ ही 118 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि अबतक उत्तराखंड में 3,548 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 71,174 एक्टिव केस हो चुके हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा देहरादून में 3430 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यूएसनगर में 1159, नैनीताल में 636, हरिद्वार में 812 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पौड़ी जिले में 203, टिहरी जिले में 424, चमोली जिले में 175,अल्मोडा जिले में 247, चंपावत जिले में 322, बागेश्वर जिले में 237, पिथौरागढ़ जिले में 208, रुद्रप्रयाग जिले में 271 और उत्तरकाशी जिले में 266 केस आये है।

More Stories
वाराणसी में ‘हमारे मनु’ समारोह में पद्मश्री मनु शर्मा की साहित्यिक विरासत का भव्य उत्सव
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को जोड़ने की कोशिशें, परिवारों में खुशियां लौटाने का प्रयास कर रही हरिद्वार पुलिस
आगामी त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के पर ग्राउंड जीरो पर उतरे पुलिस के जवान