
हरिद्वार। परियोजना अधिकारी युद्धवीर सिंह बिष्ट ने अवगत कराया कि मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के अनुमोदन पर आज ग्राम भलस्वागाज, विकास खण्ड-भगवानपुर में पी०एम० सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत आदर्श सौर ग्राम विकसित किये जाने हेतु बैठक आहूत की गयी है। जिसमें आदर्श सौर ग्राम विकसित किये जाने हेतु ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए अक्षय ऊर्जा के पी०एम० सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, सोलर वाटर हीटर, पी0एम0 कुसुम सिंचाई योजना, बायोगैस संयंत्र योजना की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
इस बैठक में ग्राम प्रधान भलस्वागाज, कनिष्ठ अभियन्ता, उरेडा हरिद्वार, कनिष्ठ अभियन्ता, लघु सिचाईं भगवानपुर, ग्राम विकास अधिकारी, भगवानपुर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भगवानपुर के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। ———-

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे