हरिद्वार।
कोरोना काल में इस बार 20 जून को गंगा दशहरा का स्नान है। माना जाता है कि इस दिन गंगा जी स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी, इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है, इस बार गंगा दशहरा स्नान कोविड के चलते सांकेतिक रूप से किया जाएगा।
गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की rt-pcr नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा, श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि गंगा सभा द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गंगा पूजन किया जाएगा, जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि गंगा दशहरा स्नान के दिन कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

More Stories
खरना, तप, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व
ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति