
नैनीताल।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को राजभवन नैनीताल के अल्प वेतनभोगी, दैनिक वेतन भोगी, दैनिक, अस्थाई कार्मिकों से हालचाल जाना और वस्त्र आदि राहत सामग्री वितरित की।
श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोरोना अवधि में परिवारों में रोजगार व आय का संकट रहा है। राजभवन नैनीताल के कम आय वर्ग के कार्मिकों को भी इस अवधि में कुछ मदद मिल सके इसलिए सभी को राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। इस असवर पर परिसहाय आर्मी मेजर मूदित सूद, परिसहाय पुलिस रचिता जुयाल सहित राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम