
हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता बरतने की मांग की है। मतगणना में हेराफेरी करने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मतगणना के दौरान यदि हेराफेरी का प्रयास किया गया तो कांग्रेसजन उसका मुहतोड जबाव देगी। मतगणना प्रक्रिया पर निगाह रएखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायकों का बुलाया गया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ नेता अरविन्द शर्मा, मनोज सैनी, वरूण बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चन्द्रा ने कहा कि कांग्रेस को अंदेशा है कि भाजपा मतगणना के दौरान धांधली कर सकती है। लेकिन मतगणना में धांधली के किसी भी प्रयास का डटकर मुकाबला किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा ने धन बल का जमकर प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कारवाई नही की। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण मे पैसा और शराब हर वार्ड में बटवाया गया। कहा कि मतदान के दिन शहर में जो माहौल बना रहा, ऐसा पहले कभी नही बना। लेकिन मतदान के दिन जैसा महौल मतगणना के दौरान बनाने का प्रयास किया गया तो मुहतोड जवाब दिया जायेगा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास संसाधनों की कमी रही। इसके बावजूद चुनाव में शहर की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। कहा कि मतदान के दौरान डाले गये मतों की सही तरीके से गिनती हो। इसके लिए कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन से अपेक्षा करती है। कांग्रेसजनों ने कहा कि इस बार आम मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला। आम जनता ने कॉरिडोर के खिलाफ मतदान किया है। शहर को नशामुक्त करने के लिए मतदान किया है जिसे जाया नही करने देगे। मतगणना में किसी भी प्रकार की धांधली का मुहतोड जबाव दिया जायेगा। वार्ता के दौरान कई अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार