
चंपावत।चम्पावत जिले की चारों नगर निकाय क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई । चारों नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशी विजयी। चम्पावत जिला मुख्यालय से प्रेमा पाण्डेय लोहाघाट से गोविन्द वर्मा , टनकपुर से विपिन कुमार एवं बनबसा से रेखा देवी विजयी। स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024–2025 को निष्पक्ष सकुशल व शांतिपूर्वक कराए जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निर्वाचन में तैनात सभी अधिकारियों कार्मिकों सुरक्षा बल व मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। जिले के चारों नगर निकायों में कुल
68.815%मतदान हुआ था। चारों नगर निकाय क्षेत्रों में चम्पावत नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डेय विजयी रही जिन्हें 1964 मत प्राप्त हुए। द्वितीय स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा रही जिन्हें 1864 मत प्राप्त हुए। लोहाघाट नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द वर्मा रहे जिन्हें 2300मत प्राप्त हुए। द्वितीय स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी को 859 मत प्राप्त हुए। टनकपुर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार विजयी रहे जिन्हें कुल 4557 मत प्राप्त हुए। द्वितीय स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी हीमा रही जिन्हें 3407 मत प्राप्त हुए।
बनबसा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी विजयी रही जिन्हें 1603 मत प्राप्त हुए। द्वितीय स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र कुमार रहे जिन्हें 1528 मत प्राप्त हुए। मतगणना समाप्ति पर सभी रिटर्निंग अधिकारियों, (अध्यक्ष एवं सदस्य पद)द्वारा विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ