
हरिद्वार । खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को हरिद्वार में मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की जीत के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या नैनीताल से लौटते हुए शाम के समय हरिद्वार में रुकी और यहां मालवीय घाट पर आयोजित कलर्स आफ उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की पूरी तैयारी कर ली है, सभी खेल आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। विभिन्न स्पर्धा में भाग लेने वाली प्रदेश की टीमों ने लगातार प्रशिक्षण शिविरों में अच्छी तैयारी की है और हमें उम्मीद है कि इन खेलों में प्रदेश की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वे हरिद्वार अपने प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगने आई है, जिससे हमारे खिलाड़ी इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और सबसे ज्यादा पदक जीत कर पदक तालिका में उत्तराखंड पहले नंबर पर रहे। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर हरिद्वार की जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण