
पिथौरागढ़ ।आगामी 2 मार्च 2025 को स्टेडियम मैदान पिथौरागढ़ में प्रातः 10 बजे बृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ज़िला न्यायालय मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज सी डी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंजू देवी ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। इस शिविर में माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति / कार्यपालक अध्यक्ष, मान्नीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री मनोज तिवारी जी द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

बैठक में *शिविर के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं* पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें शिविर के सुचारू संचालन के लिए चयनित स्थान पर आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन, उपलब्ध रहे। चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण, पेंशन, आधार कार्ड सुधार, बैंकिंग आदि से जुड़े लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करने हेतु समुचित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि लाभार्थियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। जनजागरूकता अभियान हेतु अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों (अखबार, सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर आदि) के उपयोग पर बल दिया गया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक (डी आर डी ए) आशीष पुनेठा, जिला कृषि अधिकारी अंब्रेंद्र चौधरी, पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण