
*आईपीएस स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी जांच*
*कैसे चली गोली, कहां हुई चूक, जांच में जो भी दोषी, होगी कड़ी कार्रवाई*
*जिले की कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहते हैं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*
*जनपद के किसी भी विधायक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं*

*”यह काफी गंभीर प्रकृति का मामला है, क्या पुलिस का कोई लैप्स था या और कोई कारण, मेरे द्वारा प्रकरण में जांच बैठाई गई है, जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई करेंगे :: एसएसपी हरिद्वार”*
दिनांक 26/27 की रात विधायक खानपुर उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर अज्ञात द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया है।
कप्तान द्वारा प्रकरण की जांच जनपद के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को दी गई है ताकि घटना की वास्तविकता एवं तत्समय पुलिस की आसपास मौजूदगी आदि से भिज्ञ हुआ जा सके।
सुरक्षित स्थान में इस प्रकार से कार्यालय को टारगेट करते हुए गोली चलाए जाने की घटना में पुलिस की तरफ से कहीं कोई लैप्स तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रकरण में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।
जांच रिपोर्ट को गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र तैयार किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण