
*प्रमोशन सेरेमनी*
*भगवान सिंह महर और प्रशांत बहुगुणा बने इंस्पेक्टर*
*कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कैंप ऑफिस में नए निरीक्षकों को पहनाए तीसरा स्टार*
*खुशनुमा माहौल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित अन्य ऑफिसर्स भी हुए सम्मिलित*

*प्रमोट इंस्पेक्टर्स ने एसएसपी हरिद्वार व अन्य ऑफिसर्स को खिलाई मिठाई*
पुलिस मुख्यालय द्वारा उपनिरीक्षक पद से वरिष्ठता के आधार पर जारी पदोन्नति आदेश पर हरिद्वार में नियुक्त उपनिरीक्षक भगवान महर व उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा को निरीक्षक पद पर तरक्की प्रदान की गई है।

आज कैंप ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत जवानों को एसपी सिटी पंकज गैरोला एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार व बैच पहनाए गए।
इस दौरान श्री डोबाल द्वारा प्रसन्न मुद्रा में मिष्ठान ग्रहण करते हुए पदोन्नति पर बधाई दी गई एवं आशा व्यक्त की गई कि दोनों ऑफिसर्स यूं ही उर्जावान रहकर जनसेवा में अपना शतप्रतिशत योगदान देंगे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण