
हरिद्वार। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बैंक के कर्मचारियों द्वारा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सौरभ मिश्रा ने कहा की पिता की मौत के बाद बैंक में चली आ रही एफडी में मेरा नाम अंकित है। लेकिन एक एफडी में मेरा नाम बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अंकित नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारी अब एफडी को लेकर मेरे साथ ठीक रवैया नहीं अपना रहे हैं। कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका हूं। सभी डाक्यूमेंट्स भी जमा किए गए हैं। उसके बावजूद भी बैंक कर्मचारी एफडी की धनराशि नहीं दे रहे हैं। ब्याज भी रोक दिया गया है और एफडी भी होल्ड कर दी गई है। कई चक्कर लगाने के बावजूद बैंक कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। सौरभ मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही, मदद ना करना, बार-बार डॉक्यूमेंट मांगना और सही जानकारी बैंक कर्मचारियों द्वारा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी मेरा मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया
आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद
लेखक गाँव अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 2026 का भव्य आयोजन