
पिथौरागढ़ ।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होली मिलन किया गया। इस दौरान परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन के साथ खड़ी होली और फाग गाए गए।
जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि “होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है। यह हमें समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।”
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं।


More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश