
*सड़क हादसे में घायल को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल*
*पुलिस की तत्परता से बची घायल की जान, परिजनों ने किया धन्यवाद*
आज दिनांक 14/3/2025 को एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पतंजलि फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट होने की सूचना पर पर चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल था। पुलिस द्वारा बिना देरी किए एम्बुलेंस का इंतजार न कर अपने निजी वाहन से घायल को सूर्यदेव अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचित किया गया।
तत्काल उपचार मिलने से घायल रवि पुत्र परमाल सिंह निवासी दादूपुर गोविंदपुर की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचकर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश