पिथौरागढ़ ।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अपने आवास भाटकोट स्थित कैंप कार्यालय में पारंपरिक रीतियों एवं हर्षोल्लास के साथ *दौला ग्रामवासियों के साथ होली पर्व* मनाया।
कार्यक्रम में दौलाग्राम के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई, इस दौरान बैठकी होली एवं खड़ी होली की पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें लोकगायकों एवं होली प्रेमियों ने मधुर स्वरों में होली गीत गाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। इस दौरान ढोल, मंजीरा की थाप पर उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोकनृत्य भी किया। 
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि *कुमाऊनी होली उत्तराखंड की एक अनूठी सांस्कृतिक विरासत है* जिसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी को इस रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित दौला के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण