स्कूलों की मिलीभगत से महंगे दामों पर कॉपी किताबें बेचने और अभिभावकों को आर्थिक रूप से अनावश्यक परेशान करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कितावों की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिल समेत कई खामियां पाई गई। जिन दुकानों में खामियां मिली, उनकी बिल बुक जब्त कर ली गई है। छापेमारी के दौरान तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। साथ ही प्रशासनिक टीम ने पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि एसजीएसटी की कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित दुकान संचालित नहीं होगी।
टीम ने बिल बुक जब्त कर ली है और जांच पूरी होने तक दुकान संचालित नहीं होगी। इसके अलावा एसडीएम ने छापेमारी अभियान में बड़े हुए मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक और अन्य सामान बेचने जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों के क्रम में यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक सीज कर ली हैं और बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर कार्रवाई की गई।
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि पिछले कई दिनों से अभिभावकों की शिकायती मिल रही थी कि स्कूल संचालक कॉपी किताबों की खरीद निर्धारित दुकानों से करने के लिए दबाव बना रहे हैं. दुकानदार भी मनमाने दाम पर किताब कॉपियों का सेट बेच रहे हैं। इस मामले का संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग दुकानों पर छापे में अवैध लेनदेन, ओवर रेटिंग टैक्स चोरी समेत कई कमियां मिली है। ब्रदर पुस्तक भंडार, नेशनल बुक डिपो और यूनिवर्सल बुक डिपो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बिल बुक स्टॉक रजिस्टर सीज कर दिया गया है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके