PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. के बी हेडगेवार और श्री एम एस गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा: “नागपुर में स्मृति मंदिर के दर्शन करना बहुत ही विशेष अनुभव है।
आज की यात्रा को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह वर्ष प्रतिपदा को हुई है, जो परम पूज्य डॉक्टर साहब की जयंती भी है।
मेरे जैसे अनगिनत लोग परम पूज्य डॉक्टर साहब और पूज्य गुरुजी के विचारों से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करते हैं। इन दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना सम्मान की बात है, जिन्होंने मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना की थी।”


More Stories
अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई