
हरिद्वार।
जिलाधिकारी ने बालावाली में तटबंध के निकट कलसिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2018 में बांध टूट गया था, जिसके कारण सिल्ट आ जाती है। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए 02 स्पर प्रस्तावित किये गये हैं। इसका स्थायी समाधान तटबंध बनाने पर ही हो सकता है। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि 2020 में भारत सरकार की एक टीम ने इसका मौका मुआयना भी किया था। सिंचाई विभाग द्वारा इस संबंध में अप्रैल 2021 में इसका रिवाइज स्टीमेट भेजा गया है।

डुमनपुरी क्षेत्र के लोगों द्वारा पेयजल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने गांव में पहुंचकर रनीपाल सिंह के घर पहुंचकर हैंडपम्प से गिलास में पानी लेकर देखा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पीने का पानी कहीं ओर से लाना पड़ता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पानी का सैंपल लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गांव में बच्चों से मिलकर आंगनबाड़ी से मिलने वाले राशन के बारे में पूछा, बच्चों ने बताया कि आंगनबाड़ी से राशन मिल रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में पूछने पर पूर्व प्रधान द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

इसके बाद जिलाधिकारी ने शेरपुर बेला में कुछ दिन पूर्व बारिश के उपरान्त टूट गये तटबन्ध का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तटबंध टूटने के कारण क्षेत्र में जलभराव व बाढ़ की समस्या आयी है, सिंचाई विभाग वाइब्रेंट लगाकर उसको सुरक्षित बना रहे हैं, आस-पास के खतों में जलभराव हो रखा है, पूरे पानी के निकासी हो जाने पर इसको पूर्णं रूप से ब्लाॅक किया जाएगा। कार्य अभी चल रहा है। साथ ही क्षेत्र में एक नाले के ऊपर स्ट्रक्चर बनाया गया है, इस संबंध में एसडीएम को निर्देश दिये गये है कि गांव में किसानों के साथ बैठक करेंगे, यदि यह पानी के बहाव को रोक रहा है तो उसे हटाने पर विचार करेंगे। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बाढ संबंधी कार्ययोजना भेजी गयी है, स्वीकृति मिलने पर उक्त कार्य भी किये जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री दिव्य प्रताप सिंह, एसडीएम श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, सीएमओ हरिद्वार श्री एस0के0 झा, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री डी0के0 सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी श्री वी0के0 सिंह यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव, डीपीआरओ श्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डीडीओ श्री पुष्पेन्द्र चौहान, अधिशासी अभियंता पेयजल मौ0 मीसम, तहसीलदार लक्सर आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए