September 8, 2024

हरक सिंह रावत बेतुकी बयानबाजी तथ्यहीन बेतुकी बयानबाजी तथ्यहीन आरोप. प्रत्यारोप लगाने वाले पार्टी कार्यवाही करेः संजय

हरिद्वार।

उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नियुक्त दर्जा धारी उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल द्वारा श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी पर अपना रोष प्रकट करते हुए श्रमिक कल्याण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मांग की श्रम मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करने वाले कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल की अनुशासनहीनता के चलते पद से हटाकर संगठनात्मक कार्रवाई करें तत्काल भाजपा हाईकमान।

इस अवसर पर श्रमिक कल्याण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने जब से कार्यभार संभाला है तब से बोर्ड के माध्यम से कोरोना कर्फ्यू के दौरान संबंधित श्रमिको को राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याणकारी योजना का लाभ नही मिल पा रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं कोरोनाकाल के दौरान श्रमिको को लाभ पहुँचाने के लिए दिन- प्रतिदिन युद्धस्तर पर एक अभियान की भांति चलाई जा रही थी जब से शमशेर सिंह सत्याल ने सन्निर्माण कमर्कार बोर्ड की कमान संभाली है तबसे बोर्ड द्वारा की गई न्यायसंगत कार्यशैली को विवादित बताते हुए श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की छवि को धूमिल करने के जो प्रयास किये जा रहे है, उसे कभी सफल नही होने दिया जाएगा। संजय चोपड़ा ने भाजपा हाईकमान से मांग की वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी तथ्यहीन आरोप- प्रत्यारोप लगाने वाले उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को तत्काल प्रभाव से हटाकर उचित कार्रवाई करें भाजपा हाईकमान।