देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए जिलेवार एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्य में तेजी लाए जाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई जा सकती है। उन्होंने किसान पंजीकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी सहायता हेतु कृषक एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से लगातार संपर्क में रहने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत एपीआई इंटीग्रेशन को शीघ्र शुरू कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण में रुकावट नहीं आएगी।
इस अवसर पर सचिव श्री एस एन पाण्डेय, श्री चंद्रेश कुमार यादव, महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में ‘कला प्रवाह’ का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 16वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश