* एसआर.मेडिसिटी अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया, वजन घटाने के लिए एंडोस्कोपिक इंट्रा गैस्ट्रिक बैलून प्लेसमेंट
हरिद्वार। मोटापे से ग्रस्त मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लक्सर रोड स्थित एसआर.मेडिसिटी अस्पताल में वजन घटाने के लिए एंडोस्कोपिक इंट्रा गैस्ट्रिक बैलून प्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया। एसआर मेडिसिटी हास्पिटल के संस्थापक डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि बिना किसी साइड इफेक्ट के प्रभावी और प्रतिवर्ती विधि है। उत्तराखंड में ऑर्बेरा 365 इंट्रा गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी को पहली बार अपनाया गया। उन्होंने कहा कि एसआर मेडिसिटी परिवार के लिए बहुत गर्व का क्षण है। उत्तराखंड में ऑर्बेरा 365 इंट्रा गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी को पहली बार अपनाया गया। इस मौके पर डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और खराब जीवन शैली के चलते अधिकांश लोग मोटापे से जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए वैद्य हकीमों के चक्कर काट रहे हैं। लोग दवाई खाकर मोटापा से निजात पाना चाहते हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। अब नई तकनीक से नीश्चित तौर पर फायदा होगा। आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ होंगे। मोटापे से निजात पाने का लोगों का सपना पूरा हो सकेगा।


More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था