*कोतवाली मंगलौर*
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 27/04/25 को एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक मंगलौर शांति कुमार गंगवार द्वारा नारसन बॉर्डर तथा रजिस्ट्रेशन चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन चेकिंग, डायवर्जन, पुलिस व्यवस्था, पार्किंग, ग्रीन कार्ड सेंटर आदि के संबंध में स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।


More Stories
स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लान हुआ जारी
स्थानान्तरण पर रवाना होने से पूर्व निरीक्षकों ने एसएसपी नवनीत सिंह ने की भेंट