*चार धाम यात्रा को सरल, सुःखद, सुरक्षित व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु शासन तथा प्रशासन प्रतिबद्ध! जिलाधिकारी*
*ग्रीन कार्ड जारी करते समय सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाये। डीएम*
हरिद्वार।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत राज्य एवं जनपद के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर आरटीओ चैक पोस्ट में बनाए गए चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीन कार्ड बनवाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो तथा ग्रीन कार्ड जारी करते समय वाहनों में सुरक्षा मानकों का परीक्षण अवश्य किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सभी कार्मिकों को यात्रियों के साथ विनम्रता से पेश आने तथा सही व सटीक जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 
इसके पश्चात जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने रूड़की बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एजीएम तथा पूछताछ केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बस स्टैण्ड परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण भवन को शीघ्रता से ध्वस्त करने हेतु कार्यवाही करने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि डिपो से संचालित होने वाली बसों में फर्स्ट एण्ड किट अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने टाइम कीपर को कर्मचारियों की ड्यूटी नियमानुसार लगाने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ प्रर्वतन कृष्ण चंद पलड़िया, टीएस अमिता सैनी, फॉर्मेन जगदीश बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके