पिथौरागढ़ ।*समान नागरिक संहिता, ucc के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सब रजिस्ट्रारो/ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*
कलेक्ट्रेट में समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2025 UCC के तहत उत्कृष्ट कार्य करने एवं प्राप्त समस्त प्रत्यावेदनी का ससमय निस्तारण करने तथा इनके द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) की जानकारी लोगो तक पहुंचाये जाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। जनपद के ऐसे 04 सब रजिस्ट्रारो/ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों जिनमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बेरीनाग कृष्णा प्रसाद, गंगोलीहाट राजकुंवर कंडारी, विण प्रीति आर्या एवं वैयक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी विक्रम सिंह भण्डारी को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य, सब रजिस्टार/ग्रामपंचायत विकास अधिकारी बेरीनाग कृष्णा प्रसाद, गंगोलीहाट राजकुंवर कंडारी, विण प्रीति आर्या एवं वैयक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी विक्रम सिंह भण्डारी उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय : महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी—22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त
एकल निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास