पिथौरागढ़ ।महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ कविता भगत ने बताया है कि जनपद के समस्त युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड में एक मजबूत स्र्टाटअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढावा देने के चल रहे प्रयासों में तथा स्टार्टअप नीति 2023 के प्रचार प्रसार हेतु दिनांक 14 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से नन्हीं परी सीमान्त इंजीनीयरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़ में दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के ऐसे समस्त युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों जिनके पास इनोवेटिव आइडियाज हो तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हों, उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित हैं।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान