*कोतवाली नगर*
*मित्र पुलिस ने खोज निकाले दो मोबाइल*
*युवक के दो फ़ोन खोने पर माँगी पुलिस से मदद*
*पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजे फ़ोन, क़ीमत करीब,₹1,15,000/-*
*फ़ोन पाकर मुरझाए चेहरे पर आयी मुस्कान*
आज दिनांक 17.05.25 को राजीव कुमार पुत्र स्वर्ग श्री करमजीत निवासी रणजीत नगर पटियाला का मोबाइल s24 अल्ट्रा कीमत लगभग 1 लाख एवं मोबाइल सैमसंग कीमत लगभग ₹15000/- के दोनों मोबाइल हर की पैड़ी गंगा घाट पर कहीं खो/ गुम हो गए थे।
जिन्होंने चौकी हरकी पैड़ी आकर सूचना दी उपरोक्त सूचना पर उक्त व्यक्ति के साथ पुलिस टीम को क्षेत्र में रवाना किया गया।
उक्त पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर राजीव कुमार रावत के दोनों मोबाइल बरामद कर सकुशल सुपुर्द किया।
राजीव कुमार रावत द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया, एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही की गई उसकी अत्यधिक प्रशंसा की गई।
*पुलिस टीम*
कांस्टेबल खुशीराम
कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी

More Stories
05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश