September 8, 2024

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा नई कार्यकारिणी की घोषणा

 

देहरादून।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने युवा मोर्चा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 10 प्रदेश उपाध्यक्ष,4 महासचिव,6 सचिव और 4 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। इसके साथ 70 विधानसभाओं में 70 विधानसभा अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
इन सभी दायित्वों को देने के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, 2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की बहुत बडी भूमिका होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, ये प्रदेश युवाओं का प्रदेश है जहां लगभग 59 प्रतिशत वोटर युवा है,जो किसी भी सरकार को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया, आज प्रदेश के युवा कांग्रेस और बीजेपी के कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं और इनका रुझान आप पार्टी की तरफ अब बढने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ,कांग्रेस और अन्य संगठनों को छोडकर लगातार हर वर्ग से लोग आप पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में दोनों ही दलों ने हमेशा ही धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीति की लेकिन अब यहां के युवा काम के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, आज हमारे प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थय और रोजगार सबसे बडी समस्या बन चुकी है, जिसका निस्तारण आजतक यहां की सरकारें नहीं कर पाई हैं। आप पार्टी का ये मानना है कि इन सभी मुद्दों का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए और इसी आस में आज ज्यादा से ज्यादा युवा आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। और यह तय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा यहां के युवा ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस कार्यकारिणी का गठन किया गया है उसमें भविष्य में पार्टी में जिला और बूथ स्तर पर भी पार्टी पद सृजित करेगी इसके अलावा युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकारिणी में सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। जिन सभी के नाम सूची में अंकित किए गए हैं। ,ताकि पार्टी की नीतियां हर घर तक पहुंच सके और ये सभी युवा मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत बना सकें।