हरिद्वार। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ नरेश चौधरी श्यामपुर में सड़क किनारे तड़फ रहे दुर्घटना में गंभीर घायल बिजनौर निवासी व्यक्ति के लिए देवदूत बनकर पहुंचे। हुआ यूं कि रेड क्रॉस के सचिव डॉ नरेश चौधरी गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे करीब श्यामपुर स्थित ध्रुव अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहे थे। अपने निजी वाहन से लौट रहे डॉ नरेश चौधरी को रास्ते में सड़क किनारे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति पड़ा मिला। पूरी तरह से लहूलुहान व्यक्ति को देखकर डॉ नरेश चौधरी ने अपना वाहन रुकवा कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और गंभीर हालत देखकर उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए। 

इस दौरान डॉ नरेश चौधरी पूरी तरह से खून में भीग गए। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉ नरेश चौधरी के अनुसार नजीबाबाद के टांडा साँववाला का रहने वाला है और उसके साथ मौजूद सोनू जो मामूली रूप में घायल है, उसका भी इलाज करवाया गया है। दोनों के परिजनों को डॉ नरेश चौधरी द्वारा सूचित कर दिया गया है। डॉ नरेश चौधरी के इस कार्य की सभी ने सराहना की है।

More Stories
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी