क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवा दी, जिससे हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकाल लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आ गई एवं उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना करते हुए हेली को सड़क से हटवाने का कार्य करवाया जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेली अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेली में कुछ तकनीकी खामी आ गई। हेली के पायलट ने समय रहते ही खामी को भांप लिया और नजदीक में सड़क खाली देखते हुए आपातकाल लैंडिंग करवा दी। हेली में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं जबकि पायलट को थोड़ा सा चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना से हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

More Stories
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, माननीय, न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता जी
बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई