हरिद्वार । *जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने EVM -VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया* 
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में स्थित वेयर हाउस में पहुंच कर राजनीतिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में EVM -VVPAT मशीनों का सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयर हाउस के रूम की सील को खोला गया तथा वहां पर रखी EVM -VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरस्त पाई गई,निरीक्षण के उपरांत वेयर हाउस रूम को राजनीतिक दलों की निगरानी में सील किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों से कहा कि EVM -VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए,सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ करे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संतोष कुमार, सीपीआई(एम) राजीव गर्ग,आईएनसी के चन्द्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा अनिल चौधरी, सहायक प्रभारी तुलसीराम मौर्य,मंडल अध्यक्ष भाजपा बिन्दर पाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी,सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

More Stories
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, माननीय, न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता जी
बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई