June 14, 2025

स्वामी सत्यदेव धर्मार्थ चिकित्सालय में आयुर्वेदाचार्य रामदास उदासीन महाराज करेंगे, मरीजों का उपचार 

स्वामी सत्यदेव धर्मार्थ चिकित्सालय में आयुर्वेदाचार्य रामदास उदासीन महाराज करेंगे, मरीजों का उपचार

*** श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में संचालित चिकित्सा प्रकल्प में गठिया एवं पीलिया के मरीजों के निशुल्क दवाई उपलब्ध

हरिद्वार। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर की ओर से संचालित स्वामी सत्यदेव धर्मार्थ चिकित्सालय में जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रामदास उदासीन महाराज मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। बताया गया कि स्वामी रामदास सप्ताह के छः दिन मरीजों का उपचार करेंगे। वहीं गुरूवार को अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन भूमि हरिद्वार में

वर्ष 1830 ईं में बाबा हीरादास महाराज ने श्री अवधूत मंडल आश्रम, हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। उस दिन से लेकर आज तक 195 वर्षों से श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में जन सेवार्थ प्रकल्प चलाएं जा रहे हैं। आश्रम में प्रतिदिन गौ सेवा, संत सेवा, यात्री सेवा के साथ धार्मिक आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। वहीं वर्तमान पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज की ओर से स्वामी सत्यदेव वेद विद्यालय एवं स्वामी सत्यदेव धर्मार्थ चिकित्सालय का भी संचालन किया जा रहा है। इस कड़ी में विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य स्वामी रामदास उदासीन महाराज स्वामी सत्यदेव महाराज धर्मार्थ चिकित्सालय सेवा प्रकल्प में मरीजों की सेवा के लिए

उपलब्ध रहेंगे। बताया गया कि डॉ स्वामी रामदास प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक मरीजों की सेवाएं प्रदान करेंगे।

वहीं गुरुवार को एक दिन का अवकाश रहेगा। बताते चलें कि स्वामी रामदास उदासीन महाराज ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से आयुर्वेद रत्न की डिग्री हासिल की है और आयुर्वेद चिकित्सा में गोल्ड मेडल प्राप्त है। वें लंबे समय से शिला वैदिक आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान के माध्यम से रोगियों का उपचार करते चले आ रहे हैं। अब स्वामी सत्यदेव धर्मार्थ चिकित्सालय में सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्वामी रामदास महाराज ने सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गठिया एवं पीलिया के मरीजों को निशुल्क दवाई प्रदान करेंगे। वहीं संतोषानंद देव महाराज ने सेवा प्रदान करने के लिए स्वामी रामदास को शुभकामनाएं दी हैं।