पिथौरागढ़। World Blood Donor Day 2025: हर साल 14 जून के दिन विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है और पिथौरागढ़ जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग पिथौरागढ़ द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
सभी लोगों को स्वच्छ रक्त मिल सके और लोगों की जिंदगी बच सके, इसी महत्व को उजागर करते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्दान महादान है, उन्होंने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि, इस दिन को मनाने का मकसद, रक्तदान (Blood Donate) करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना और रक्तदान से जुड़ी जानकारियों के प्रति लोगों को जागरुक करना भी है।
बता दें कि पहली बार साल 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया था. इस दिन को मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन और इसके पार्टनर्स द्वारा की गई थी। इसके बाद से ही हर साल रक्तदान को लेकर शिविर लगाए जाने लगे, कैंपेन किए जाने, और लोगों को रक्तदान करने और जिंदगी बचाने का महत्व समझाने की पलह हुई। हर साल यह दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल विश्व रक्तदाता दिवस की थीम है “रक्त दो, उम्मीद दो, साथ मिलकर हम जिंदगियां बचा सकते हैं ।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्य दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पे बात की और उनको आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में नाली निर्माण किए जाने हेतु लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिलाधिकारी को एक सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं घड़ी भेट की। बता दे कि कल भी यह कैंप जिला अस्पताल में लगाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एस.एस. नबियाल, प्रमुख चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय भागीरथी ग्रब्याल, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य आदि उपस्थित थे।

More Stories
कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है बैठक
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी