पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रमों में आज yoga for one Earth one health थीम के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में 2-11GR भारतीय सेना पिथौरागढ़ में योग सत्र का आयोजन किया गया। 
सर्वप्रथम लेफ्टिनेंट कर्नल कार्ल द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात धनवंतरी वंदना की गई। योग सत्र का आयोजन रवि पांडे और बीना कार्की द्वारा किया गया।
जिसमें विभिन्न योगआसनों का अभ्यास रिलैक्सेशन और ध्यान कराया गया ।सेना के 110 जवानों द्वारा योग सत्र का लाभ उठाया गया । योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने के लिए सभी से अपील की गई जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर चंद्रकला भैसोड़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉक्टर बीपी जोशी नोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डॉ हेमलता पायर सहनोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर उषा बृजवासी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

More Stories
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन, सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन