
मनीला।
फिलीपीन वायुसेना का सी-130 विमान रनवे पर नहीं उतर पाने के कारण दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन विमान में सैन्यकर्मी सवार थे। बताया जा रहा है कि 17 की मौत हो गई है जबकि 40 लोगों को बचा लिया गया है। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इस हादसे में किसी की जान गई है। विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री से श्रीमहंत रविंद्र पुरी, श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी तथा महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की
जिलाधिकारी के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भेंट कीं 111 पुस्तकें
आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित