*कोतवाली नगर*
*कांवड़ के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस ने चलाया विशेष अभियान*
*अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्यवाही, काटे चालान*
*त्रिशूल, हॉकी, बेसबॉल के डंडे बेचने वाले दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी*
आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में प्रभारी चौकी हर की पैड़ी मय टीम द्वारा हर की पैड़ी घाट क्षेत्र /बड़ा बाजार/ मोती बाजार/ अपर रोड /भीमगोडा रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया जिसमें 15 चालान 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जुर्माना 1,50,000/= माननीय न्यायालय किया गया एवं 10 चालान 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना 2500/= एवं 03 चालान एम वी एक्ट जुर्माना 1500/= वसूला गया साथ ही कावड़ मेले के दौरान बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण न करने हेतु दोबारा चेतावनी दी गई एवं दुकान में त्रिशूल/ भाले/ हॉकी/बेसबॉल के डंडा आदि सामग्री को रखने एवं बेचने पर ज़ब्त कर चालानी कार्रवाई करने हेतु चेतावनी दी गई तथा होटल/ ढाबा वालों को रेट लिस्ट एवं cctv लगाने हेतु निर्देशित किया गया।


More Stories
केतन हत्याकांड को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सांसद चंद्रशेखर रावण पर साधा निशाना, कहा केतन की हत्या पर कर रहे राजनीति
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री