October 29, 2026

एकजुट समाज ही कर सकता है, विकास के नये आयाम स्थापित: प्रदीप सैनी 

प्रदीप सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव रणजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा

***कुशवाहा क्षत्रिय समाज, हरिद्वार के चुनाव संपन्न

हरिद्वार । कुशवाहा क्षत्रिय समाज जनपद हरिद्वार का निर्विरोध संपन्न हो गया। आम सहमति से प्रदीप सैनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव रणजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा चुने गए।

सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 4 में आयोजित कुशवाहा क्षत्रिय समाज की बैठक में

प्रदीप सैनी को निर्विरोध चुना गया।

बताते चलें कि समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदीप सैनी लंबे समय से दिव्यांगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं। वहीं

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर जनसेवा कार्य में जुटे हैं । भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इसके चलते उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद पर चुना गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि कुशवाहा क्षत्रिय समाज की ओर से एक बार पुनः उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए वें पूरे कुशवाहा क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त करते है। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सदैव समाज के विकास एवं उत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। समाजिक एकता एवं अखंडता के लिए हरसंभव प्रयास के लिए तैयार है। एकजुट समाज ही विकास की नये आयाम स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में डॉक्टर बी एल प्रसाद, आर के राम, रामानंद, अवधेश, विनोद, संग्राम सिंह, कामेश्वर, प्रशांत, अरविंद, जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश, कुशवाहा, प्रदीप मेहता, गीता सैनी, रतन सिंह, हेम कुशवाहा, रमेश सिंह सहित अन्य लोगों ने तालियां बजाकर निर्विरोध चुने जाने पर स्वागत किया। इस मौके पर बी एच ई एल सैनी समाज के सचिव योगेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष नरेश सैनी, निर्दोष सैनी, पूर्व सचिव रविंद्र सैनी उपस्थित थे।

You may have missed