पिथौरागढ़,। *सी0बी0एस0सी नोर्थ जोन बॉक्सिग चैम्पियनशिप में पिथौरागढ़ की रिया जोशी ने स्वर्ण पदक जीता*दिनॉक 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2025 तक सम्पन्न हुई सी0बी0एस0सी0 नोर्थ जोन बॉक्सिग चैम्पियनशिप-2025 में पिथौरागढ़ की रिया जोशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक जीतकर जनपद/राज्य का नाम रौशन किया। रिया ने अपने भार वर्ग में पहले मुकाबले में मेरठ की कनिष्का को पराजित किया, दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद की तनीशा को पराजित कर प्रतियोगिता में उल्लेखनीय जीत दर्ज की।
रिया जोशी वर्तमान में छात्रावास, पिथौरागढ़ में श्रीमती सुनीता मेहता एवं कै0 देवी चंद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने बताया कि रिया की नोर्दन प्रतियोगिता की उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये हुआ है।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की रिया जोशी की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिग संघ, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेन्द्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा, महिमा विश्वकर्मा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर बॉक्सर को शुभकामनायें दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर