सेना के फर्जी अफसर गिरफ्तारः 53 से अफेयर, 4 से शादी, 20 से ठगी के मामले

महाराष्ट्र के बिबवेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका के रहने वाले 26 वर्षीय योगेश दत्तू गायकवाड़ को अपनी हिरासत में लिया है। योगेश पर आरोप है कि उसने सेना का अधिकारी बनकर कई युवतियों से शादी रचाई। इसके साथ-साथ उसने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 से ज्यादा युवाओं से लाखों रुपए भी ठगे।

पुलिस ने योगेश के साथ-साथ उसके साथी अहमदनगर निवासी संजय शिंदे (37) को भी गिरफ्तार किया है। संजय, योगेश के बाउंसर के रूप में काम करता था। बिबवेवाड़ी पुलिस ने योगेश के पास से सेना की वर्दी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

जानकारी के लिए बता दें कि, 21 जून को बिबवेवाड़ी की एक महिला ने योगेश दत्तू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने बताया कि योगेश ने सेना का अधिकारी बनकर कई महिलाओं को ठगा।

पुलिम जांच में यह पता चला कि योगेश ने अब तक चार शादियां की है। इसमें उसकी दो पत्नियां पुणे, एक अमरावती और एक औरंगाबाद की रहने वाली है। साथ ही योगेश की दो शादियाँ मंदिर और दो आलंदी की धर्मशालाओं में हुई। वरिष्ठ निरिक्षक सुनील जावरे ने बताया कि, शुरुआत जांच में यह पता चला है कि योगेश अभी तक कुल 53 महिलाओं को डेट कर चुका है।

एसपी ने बताया, ‘’योगेश खुद को कर्नल राम या मेजर राम बताता था। वह दावा करता था कि वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है और महिलाओं से मिलते समय हमेशा सेना की वर्दी में रहता था। हमने उसके कब्जे से 12 सेना की वर्दी, 26 नए जूते, दो मोटरसाइकिल, दो चार पहिया वाहन, एक ट्रंक, सेल फोन, रबर स्टैंप और अन्य कीमती सामान, 5.5 लाख रुपये जब्त किए हैं।’’

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि वह 2017 से योगेश की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी निकालकर योगेश के माता-पिता से संपर्क किया। हालांकि, उसके माता-पिता से कोई योगेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में पुलिस को पता चला कि वह पुणे से औरंगाबाद, मुंबई से गोंदिया या नागपुर से धुले के बीच आता-जाता रहता है। वह किराए के कमरे में एक या दो महीने के लिए ही रहता था। आखिर में पुलिस ने उसे औरंगाबाद से पकड़ा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से भेंट कर आशीर्वाद लिया

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्य योग मंदिर कनखल में जाकर स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा पतंजली का प्रदेश व देश के विकास में बडा योगदान है। उन्होंने कहा कि योग को सही मायने में देश व दुनिया के सामने […]

You May Like

Subscribe US Now