
देहरादून। सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों को हो रही काफी दिक्कतों को देखते हुए उत्तराखंड शासन में सिटी स्कैन के न्यूनतम शुल्क का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार सिटी स्कैन के लिए मरीजों को 3500 और 4 हज़ार रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में अब सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों से जहां पहले करीब 10 हज़ार रुपए वसूले जा रहे थे। तो वहीं, अब इसके न्यूनतम शुल्क निर्धारण करने से मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी।आपको बता दें कि बीते दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सिटी स्कैन का न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाए। हालांकिए उस दौरान गणेश जोशी ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी क्योंकि उनके पास लगातार तमाम मरीजों के फोन आ रहे थे और वह काफी परेशान थे क्योंकि सिटी स्कैन के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं थे जबकि उनसे 10.10 हज़ार रुपये एक सीटी स्कैन की वसूली जा रहे थे। ऐसे में गणेश जोशी के इस पहल के बाद आखिर का उत्तराखंड शासन ने सिटी स्कैन के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर दिया है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके