*जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश*
हरिद्वार। जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उप जिला अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों फिल्ड कर्मचारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने सतर्क एवं अलर्ट रहने तथा फिल्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रहने को निर्देशित किया जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने एवं जल भराव की स्थिति होने पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के कारण यदि किसी सम्पत्ति एवं योजना को कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया