अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन !
हरिद्वार। सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।
जनपद व तहसील हरिद्वार के ग्राम विशनपुर कुण्डी में अवैध भण्डारण की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में ग्राम विशनपुर कुण्डी स्थित मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के पक्ष में स्वीकृत रिटेल भण्डारण का विभागीय दल द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में आज शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के रिटेल भण्डारण को मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भविष्य में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन से ग्रिड को स्थिर रखने के लिए, सिंक्रोनस कंडेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : रंजन कुमार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित