व्यवसायी आशीष कुमार गुप्ता ने लगाया मारपीट का आरोप पुलिस से की कार्रवाई की मांग
हरिद्वार। खन्ना नगर निवासी व्यवसायी आशीष कुमार गुप्ता ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी काम से सड़क से अपने पुत्र के साथ जा रहे थें। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। आशीष गुप्ता ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें बुरी तरह से लाठी डंडों से पीटा। जिससे आंख व चेहरे पर काफी चोटे आयी हैं। पुत्र पर भी उनके द्वारा हमला किया गया। आशीष गुप्ता ने कहा कि पूर्व में भी मेरे साथ मारपीट की गयी थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यसायी साझेदार सुमित सचदेवा के इशारे पर मेरे साथ मारपीट की गयी है। सुमित सचदेवा पर मेरे निर्माण
किए जाने की धनराशि बकाया है। कई बार इस बात को लेकर मैने पेमेंट करने की बात कही गयी। लेकिन वह मेरे पैसे नहीं लौटा रहा है। सुमित सचदेवा रसुखदार है। धनबल का प्रयोग कर मुझे दबाने का प्रयास कर रहा है। आशीष कुमार गुप्ता ने अपने परिवार की जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ज्वालापुर पुलिस को तहरीर भी दी है। इसके पूर्व एसएसपी कार्यालय में भी प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी। पत्रकार वार्ता के दौरान आशीष कुमार गुप्ता की माता संतोष भी मौजूद रही।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश