*”नो हेलमेट, नो फ्यूल”*
श्रीमान जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार के निर्देश व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में रुड़की शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू*
*चालक बिना हेलमेट मिला तो नहीं मिलेगा गाड़ी के लिए तेल*
*एसपी देहात और एआरटीओ ने रुड़की क्षेत्र मे अभियान को दिखाई हरी झंड़ी*
*परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान प्रारंभ किया गया।*
कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ SP देहात शेखर चंद सुयाल, ARTO कृष्ण पलड़िया व TI संदीप सिंह नेगी द्वारा शिखा पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे l
परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।
यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।
“आपकी सुरक्षा-आपका हेलमेट”

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश