मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी के एक चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती गंगोलीहाट के विधायक श्री फकीर राम से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय पहुंचकर विधायक श्री फकीर राम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को विधायक श्री फकीर राम के उत्तम उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया